Skip to main content

IAS और PCS Officer मैं क्या है अंतर with Salary Powers and Perks

नमस्कार दोस्तों, www.tvzcast.in ब्लॉग में आपका स्वागत है। IAS, IPS और PCS अधिकारियों का नाम हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईएएस और पीसीएस क्या होता है। IAS और PCS Officers में क्या अंतर होता है। आईएएस और पीसीएस ऑफिसर में सैलरी किसकी ज्यादा होती है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में इस संबंधी पूरी जानकारी देने वाले हैं। 

बता दें कि भारत में आजादी से पहले से IAS और IPS जैसे अधिकारियों का सलेक्‍शन हो रहा है। अगर आसान भाषा में कहें तो अंग्रेजों के समय से इनका सलेक्‍शन हो रहा है, हालांकि तब इसका नाम अलग था। अंग्रेजों को जब भारत में सुचारू रूप से शासन चलाने और टैक्स कलेक्ट करने की जरूरत पड़ी तो उन्‍होंने उच्‍च कोट के अधिकारियों की भर्ती शुरू की। इसके लिए उन्होंने 1893 ICS यानि इम्पीरियल सिविल सर्विसेज के नाम प्रशासनिक सेवा आरम्भ की। इसमें चुने हुए अधिकारी उस समय ICS कहलाते थे। 

आजादी के बाद भी इस सर्विस को ज्यों के त्यों रखा गया, हालांकि इसका नाम ICS से बदल कर IAS कर दिया गया। वहीं, आजादी के बाद राज्य सरकार भी अपनी शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए आईएएस की तरह ही अपने अधिकारियों की नियुक्ति शुरू कर दी। इन अधिकारियों को PCS कहा जाता है। इसलिए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की पॉवर में काफी अंतर होता है। जिसके बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

What is IAS | आईएएस क्या है?



एक आईएएस भारत की अखिल भारतीय सेवा का प्रशासकीय भाग है। यह अधिकारी केंद्र सरकार, राज्य सरकार और सार्वजानिक क्षेत्रों के उपक्रमों में पदस्थापित होते हैं और सरकार के सुचारू रूप से परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

IAS और PCS ऑफिसर में क्या अंतर है? सैलरी कितनी होती है ।

 TECHNO PREET FEBRUARY 09, 2022 0 POST A COMMENT

SHARE:

नमस्कार दोस्तों, technopreet.in ब्लॉग में आपका स्वागत है। IAS, IPS और PCS अधिकारियों का नाम हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईएएस और पीसीएस क्या होता है। IAS और PCS Officers में क्या अंतर होता है। आईएएस और पीसीएस ऑफिसर में सैलरी किसकी ज्यादा होती है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में इस संबंधी पूरी जानकारी देने वाले हैं। 




IAS PCS kya hai in hindi




बता दें कि भारत में आजादी से पहले से IAS और IPS जैसे अधिकारियों का सलेक्‍शन हो रहा है। अगर आसान भाषा में कहें तो अंग्रेजों के समय से इनका सलेक्‍शन हो रहा है, हालांकि तब इसका नाम अलग था। अंग्रेजों को जब भारत में सुचारू रूप से शासन चलाने और टैक्स कलेक्ट करने की जरूरत पड़ी तो उन्‍होंने उच्‍च कोट के अधिकारियों की भर्ती शुरू की। इसके लिए उन्होंने 1893 ICS यानि इम्पीरियल सिविल सर्विसेज के नाम प्रशासनिक सेवा आरम्भ की। इसमें चुने हुए अधिकारी उस समय ICS कहलाते थे। 




आजादी के बाद भी इस सर्विस को ज्यों के त्यों रखा गया, हालांकि इसका नाम ICS से बदल कर IAS कर दिया गया। वहीं, आजादी के बाद राज्य सरकार भी अपनी शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए आईएएस की तरह ही अपने अधिकारियों की नियुक्ति शुरू कर दी। इन अधिकारियों को PCS कहा जाता है। इसलिए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की पॉवर में काफी अंतर होता है। जिसके बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।




What is IAS | आईएएस क्या है?



एक आईएएस भारत की अखिल भारतीय सेवा का प्रशासकीय भाग है। यह अधिकारी केंद्र सरकार, राज्य सरकार और सार्वजानिक क्षेत्रों के उपक्रमों में पदस्थापित होते हैं और सरकार के सुचारू रूप से परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 




आईएएस अधिकारियों की भर्ती संघ लोक सेवा UPSC आयोग द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों का आवंटन भारत सरकार द्वारा राज्यों को किया जाता है। इस परीक्षा में टॉप मेरिट वाले प्रतिभागियों का ही सिलेक्शन आईएएस के लिए होता है।




What is PCS | पीसीएस क्या है?



यूपीएससी की तरह ही हर राज्‍य की अपनी पब्लिक सर्विस कमीशन होती है। इन पब्लिक सर्विस कमिशनों के द्वारा राज्‍य स्‍तर पर परीक्षा के द्वारा विभिन्न अधिकारियों की नियुक्ति होती है। इन अधिकारि‍यों को प्रोविंशियल सिविल सर्विसेज या पीसीएस कहा जाता है। 




इसमें सफल अभियर्थियों को SDM, ARTO, DSP, BDO आदि उच्च तथा महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति होती है। पीसीएस अधिकारि‍यों की नियुक्ति जिस राज्य में होती है, उसी राज्य में उनका तबादला होता है, किसी दूसरे राज्य में इनका तबादला नहीं हो सकता।




आईएएस और पीसीएस के बीच अंतर (Differences between IAS and PCS)



◆ एक आईएएस का चुनाव यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा द्वारा होता है, वहीं पीसीएस की भर्ती परीक्षा सभी राज्‍य के स्‍तर पर राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा द्वारा किया जाता है।

आईएएस की भर्ती और सेवा संबंधी मामलों का फैसला केंद्र द्वारा स्थापित केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा किया जाता है, वहीं पीसीएस की भर्ती और सेवा संबंधी मामलों का फैसला राज्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण करता है।




◆ आईएएस बनने के लिए अनिवार्य परीक्षा सीसैट होती है, वहीं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सीसैट का पेपर हो भी सकता है और नहीं भी।




◆ यूपीएससी परीक्षा में एक क्वालीफाइंग क्षेत्रीय भाषा का पेपर होता है, वहीं पीसीएस परीक्षा में अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय भाषा या सांख्यिकी का एक पेपर होता है।




◆ केंद्र द्वारा आयोजित यूपीएससी की परीक्षा में प्रश्न तथ्यात्मक की तुलना में अवधारणात्मक ज्यादा होते हैं, वहीं पीसीएस में तथ्यात्मक प्रश्नों पर ज्यादा जोर दिया जाता है।




◆ यूपीएससी परीक्षा में चयनित अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा होती है, वहीं पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति उस राज्‍य के राजयपाल के द्वारा होती हैं।




◆ सेवा के दौरान आईएएस अधिकारी को बर्खास्त करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार का होता है, वहीँ पीसीएस को राज्‍य सरकार निष्कासित कर सकती है।




◆ पूरे देश में एक आईएएस अधिकारी कहीं भी तैनात रहें, उनका वेतन एक सामान होता है और यह कैडर राज्य के द्वारा दिया जाता है। वहीं पीसीएस का वेतन संबंधित राज्‍य देता है।




◆ वहीं पदोन्‍नत की बात करें तो एक आईएएस अधिकारी एसडीएम से अपना करियर शुरू कर राज्‍य व केंद्र के मुख्‍य सचिव के पद तक जा सकता है। वहीं पीसीएस अधिकारी पदोन्नति होकर आईएएस कैडर पा सकता है और राज्‍य में सचिव पद तक जा सकता है।




◆ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर अपने स्‍टेट काडर से अलग पूरे देश में भी कहीं पर हो सकती है, लेकिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला अपने राज्य से बाहर नहीं होता।




◆ एक आईएएस अधिकारी की सैलरी और पेंशन उसके संबंधित काडर द्वारा दिया जाता है, वहीं पीसीएस अधिकारियों की सैलरी और पेंशन की व्यवस्था उनकी राज्य की सरकार करती है।

IAS अधिकारी की सैलरी बेहद शानदार होती है। सातवें पे कमीशन के बाद की बात करें तो एक IAS ऑफिसर की सैलरी 56,100 से 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह के बीच होती है। वहीं पीसीएस अधिकारियों की सैलरी भी कम नहीं होती। हालांकि यह हर स्‍टेट के हिसाब से अलग होती है। अगर हम यूपी की बात करें तो यहां पर एक पीसीएस अधिकारी को एंट्री लेवल पर वेतनमान 56,000 से 1,32,000 रुपये सैलरी मिलती है। वहीं हाईएस्‍ट पे लेवल 15 पर पहुंचने के बाद वेतनमान 1,82,200 से 2,24,100 रुपये के बीच होती है। इसके साथ-साथ इन्‍हें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती है।




अंतिम शब्द



दोस्तों अब आप समझ गए हैं कि आईएएस और पीसीएस क्या होता है। दोनों ऑफिसर में क्या अंतर होता है और दोनों की सैलरी कितनी होती है। इससे आप समझ सकते हैं कि आईएएस और पीसीएस बनने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी आईएएस और पीसीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आप भी सख्त मेहनत से आईएएस, पीसीएस ऑफिसर बन सकते हैं। 




अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और आपको यह जानकारी कैसे लगी बताने के लिए कॉमेंट करें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Saffola Masala Oats 2020 - Main Yuhi Tukdon Lyrics, AD Girl Name, Model, Cast Name, Actress | Saffola Oats AD Model Name

Real Name:  SULAGNA PANIGRAHI Read More>>  Clinic Plus - Tum Strong Ho AD School Girl, Model Name ____________________ Like our Facebook page below, browse our other posts and yes, please leave your precious comments, please, please, please leave a word of thanks in comments below ***** Terms: Saffola masala oats ad model name, Saffola masala oats ad girl name, Saffola Oats cast name, Saffola masala oat s advertisement tukdo main song lyrics

Who is Cadbury Celebrations - Raksha Bandhan Rakhi AD Girl, Cast Name (2023)

Cadbury Celebrations - Bat (Cricket Ground Khali) - Raksha Bandhan AD/TVC Model Name 2023 Kuch khaas hain ad girl name The TVC 1: The Real name of the boy in this Cadbury Raksha Bandhan AD is ABHISHEK SHARMA. The real name of the girl in this Cadbury Celebrations Rakhi India Commercial is given below. Ad Plot of the Cadbury Dairy Milk Raksha Bandhan Advertisement: A beautiful girl is shown waiting at a table with her Pooja Thali to tie Rakhi on hre brother's wrist. She seems a little sleepy as she had been waiting for her brother since morning. Suddenly her brother arrives and claps to scare her. Brother says, "O Jagraate Wali, Chal Jaldi Rakhi Band" She says, "Subah Subah Ja Kar Ground Kholta Hai Kya" She ties Rakhi on her brother's wrist and asks for gift from her dad but instead of her dad, her brother astonishes her by gifting her Cadbury Celebrations. She feels very happy to receive the gift pack of Cadbury Celebrations. Some of  Cadbury Dairy Milk  Ch...

who is the girl in amul taaza - ghar ki bitiya ad | amul taaza advertisement cast, girl, model, actress name and more

About:  Amul Taaza Milk - Ghar ki Bitiya  2020 Ad Girl  Check out  Amul Taaza Milk - Ghar ki Bitiya  Ad Girl  Wiki, Height, Weight, Age, Boyfriend, Family, Biography, Movies List, Caste, Husband, Father, Mother, Affairs, Children, Siblings, Net Worth, Facts, Occupation, Education, Parents, Wikipedia, Awards & More. Get in touch with her on Facebook, Twitter, Instagram, Official website & More. Amul Taaza Milk - Ghar Ki Bitiya Ad Video Amul Taaza Milk - Ghar Ki Bitiya Ad Girl Biography                      (TikTok Star - Akanksha   Arya) Real/Full Name :  AKANKSHA ARYA Profession/Occupation : Model Nick Name : Akanksha Age(as in 2020) :  Date Of Birth/Birthday :  Mother Tongue :  Religion/Caste :  Nationality : Indian Zodiac/Sun Sign :  Birth Place : Mumbai, India Home Town : Mumbai, India Residence : ...